‘जन नायक’ दो सप्ताह में रिलीज की जा सकती है: निर्माता वेंकट नारायण

Ads

'जन नायक' दो सप्ताह में रिलीज की जा सकती है: निर्माता वेंकट नारायण

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 06:46 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 06:46 PM IST

चेन्नई, 10 मई (भाषा) विजय अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायक’ अगले दो हफ्तों के भीतर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्माता ने रविवार को यह घोषणा की।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ सी विजय के शपथ ग्रहण समारोह में केवीएन प्रोडक्शंस के संस्थापक वेंकट के नारायण ने संवाददाताओं को बताया कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) की ओर से ‘जन नायक’ के प्रमाणन की अंतिम प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा, ‘अंतिम प्रक्रिया जारी हैं और हम उनसे बातचीत कर रहे हैं। हम बहुत खुश और उत्साहित हैं।’

उन्होंने बताया कि ‘जन नायक’ के लगभग 14 दिनों में रिलीज होने की उम्मीद है।

फिल्म निर्माता ने विजय के साथ इस फिल्म में काम किया है और इस फिल्म को विजय के राजनीति में पूर्णकालिक रूप से प्रवेश करने से पहले अभिनेता के रूप में उनकी आखिरी फिल्म बताया जा रहा है।

निर्माता नारायण ने अभिनेता विजय की सराहना करते हुए कहा कि वह बेहद अनुशासित और समर्पित व्यक्ति हैं तथा जो वादा करते हैं, उसे निभाते भी हैं।

नारायण ने कहा, “मैं विजय सर को व्यक्तिगत रूप से जानता हूं। वह बहुत अनुशासित और समर्पित हैं और जो भी वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। वह जो कहते हैं, वही करते हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म जन नायक का शीर्षक और उसकी विषयवस्तु तमिलनाडु में विजय के नेतृत्व में एक “नए दौर” का संकेत देती है।

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म निर्माण के दौरान आई कुछ हालिया चुनौतियों का भी संक्षिप्त उल्लेख किया और कुछ घटनाओं को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि पूरी टीम आगे बढ़ने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

भाषा

राखी संतोष

संतोष

संतोष