जयंती: PM मोदी ने बिरसा मुंडा संग्रहालय का किया उद्घाटन, बोले- भगवान बिरसा एक व्यक्ति नहीं, एक परंपरा हैं..

Ads

हर वर्ष देश 15 नवंबर यानी भगवान विरसा मुंडा के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएगा।

  •  
  • Publish Date - November 15, 2021 / 11:22 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

दिल्ली। देश में आज बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रांची में भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज़ादी के इस अमृतकाल में देश ने तय किया है कि भारत की जनजातीय परंपराओं को, शौर्य गाथाओं को देश अब और भी भव्य पहचान देगा। इसी क्रम में ऐतिहासिक फैसला लिया गया है कि आज से हर वर्ष देश 15 नवंबर यानी भगवान विरसा मुंडा के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएगा।

यह भी पढ़ें : पान दुकान की आड़ में हो रही थी हुक्का की होम डिलीवरी, ग्राहक बनकर पुलिस ने दी दबिश, संचालक को किया गिरफ्तार

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज के ही दिन हमारे श्रद्धेय अटल जी की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण झारखण्ड राज्य भी अस्तित्व में आया था। ये अटल जी ही थे जिन्होंने देश की सरकार में सबसे पहले अलग आदिवासी मंत्रालय का गठन कर आदिवासी हितों को देश की नीतियों से जोड़ा था।

आधुनिकता के नाम पर विविधता पर हमला, प्राचीन पहचान और प्रकृति से छेड़छाड़, भगवान बिरसा जानते थे कि ये समाज के कल्याण का रास्ता नहीं है। वो आधुनिक शिक्षा के पक्षधर थे, वो बदलावों की वकालत करते थे, उन्होंने अपने ही समाज की कुरीतियों के, कमियों के खिलाफ बोलने का साहस दिखाया।

यह भी पढ़ें : कल छत्तीसगढ़ पहुंचेगा शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी का पार्थिव शरीर, एयरपोर्ट टर्मिनल पर दी जाएगी अंतिम सलामी

भगवान बिरसा ने समाज के लिए जीवन जिया, अपनी संस्कृति और अपने देश के लिए अपने प्राणों का परित्याग किया। इसलिए वो आज भी हमारी आस्था में, हमारी भावना में हमारे भगवान के रूप में उपस्थित हैं।

यह भी पढ़ें : अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, दो की मौके पर मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

पीएम ने आगे कहा कि हम सबके लिए भगवान बिरसा एक व्यक्ति नहीं, एक परंपरा हैं। हम उन्हें ऐसे ही धरती आबा नहीं कहते। धरती आबा बहुत लंबे समय तक इस धरती पर नहीं रहे थे लेकिन उन्होंने जीवन के छोटे से कालखंड में देश के लिए एक पूरा ​इतिहास लिख दिया।

यह भी पढ़ें :  कल जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे पीएम मोदी, सुरक्षा के लिए किए गए विशेष इंतजाम, 247 ड्रोन कैमरों से होगी की निगरानी