नयी दिल्ली, 24 जनवरी (भाषा) ‘जैज इंडिया सर्किट’ में इस बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के बीच एक अनूठा संगम देखने को मिलेगा और वे अपनी प्रस्तुति से समां बांधेंगे।
इस आयोजन के नौवें संस्करण में जर्मनी के ‘बेनी ग्रेब ब्रास बैंड’, इटली के ‘फेडरिका कोलांगेलो ट्रियो’ और विख्यात मृदंगम वादक बी. सी. मंजुनाथ जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
‘टीमवर्क आर्ट्स’ द्वारा आयोजित यह उत्सव चार फरवरी को बेंगलुरु में शुरू होगा।
‘जैज इंडिया सर्किट’ भारत में एक महत्वपूर्ण मंच बना हुआ है। यह उन कलाकारों को एक साथ लाता है जो अपने अनूठे प्रयोगों के माध्यम से इस संगीत शैली को नयी परिभाषा दे रहे हैं।
बेंगलुरु में शुरुआत के बाद छह फरवरी को ‘जैज सर्किट’ का अगला पड़ाव मुंबई होगा। यह समारोह सात और आठ फरवरी को गुरुग्राम में आयोजित होने वाली प्रस्तुतियों के साथ समाप्त होगा।
भाषा प्रचेता देवेंद्र
देवेंद्र