दक्षिणी दिल्ली में घर से 40 लाख रुपये के आभूषण और नकदी की चोरी

Ads

दक्षिणी दिल्ली में घर से 40 लाख रुपये के आभूषण और नकदी की चोरी

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 06:47 PM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 06:47 PM IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक घर से लगभग 40 लाख रुपये के आभूषण और नकदी की कथित तौर पर चोरी हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब परिवार जन्मदिन मनाने के लिए बाहर गया हुआ था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सोमवार को नेब सराय थाने में संगम विहार के एक घर में चोरी के संबंध में सूचना मिली, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची।

उन्होंने कहा कि एक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और उंगलियों के निशान एकत्र किए, जिनकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।

घर के मालिक बिलाल अहमद ने कहा कि चोरी रविवार रात करीब 10 बजे हुई, जब उनकी बड़ी बेटी का जन्मदिन मनाया जा रहा था।

अहमद ने कहा, ”मैं रात 11 बजे के आसपास वापस आया और मुख्य दरवाजे का शीशा टूटा हुआ पाया।”

उन्होंने कहा कि घर में प्रवेश करने पर, उनके कमरे का दरवाजा भी खुला हुआ था, जहां अलमारी को उसका ताला तोड़कर खोला गया था।

उन्होंने दावा किया, “लगभग 40 लाख रुपये के आभूषण और नकदी की चोरी हो गई। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले टोह ली होगी। वे आसपास ही रहते होंगे।”

पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है तथा कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप