झारखंड: सेप्टिक टैंक में गिरकर पांच साल के बच्चे की मौत

Ads

झारखंड: सेप्टिक टैंक में गिरकर पांच साल के बच्चे की मौत

  •  
  • Publish Date - October 4, 2025 / 10:27 PM IST,
    Updated On - October 4, 2025 / 10:27 PM IST

जमशेदपुर, चार सितंबर (भाषा) झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार को एक निर्माणाधीन इमारत के सेप्टिक टैंक में गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना बिरसानगर पुलिस थाना क्षेत्र में उस समय घटी, जब बच्चा सेप्टिक टैंक के पास खेल रहा था।

मृतक आदर्श कुमार तपन कुंभकार का पुत्र था। कुंभकार निर्माण कार्य में लगे दिहाड़ी मजदूर थे।

अपने बेटे को आस-पास न पाकर तपन ने आदर्श की तलाश शुरू की और सेप्टिक टैंक के पास उसके जूते देखे और बाद में उसे बेहोशी की हालत में पाया।

आदर्श को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बिरसानगर थाना के प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप