मां के सामने ही नाबालिग से गैंगरेप, दो दरिंदों को पुलिस ने दबोचा, लड़की की हालत नाजुक

Ads

gangrape with minor girl : अधिकारी ने बताया कि मामले में अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और... Latest news

  •  
  • Publish Date - October 11, 2022 / 12:38 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

chhawla rape case

देवघर (झारखंड)। झारखंड के देवघर जिले में पांच लोगों द्वारा नाबालिग लड़की के साथ उसकी मां के सामने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ के व्यक्ति को तेलंगाना में किया गया गिरफ्तार, नक्सलियों से जुड़े होने के का है आरोप

अधिकारी ने बताया कि मामले में अब तक दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और जांच के लिए देवघर जिला पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है।

उप प्रभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बी राउत ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि लड़की और उसकी मां मूल रूप से दुमका जिले की हैं और रविवार को देवघर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे, तभी मधुपुर इलाके में उन पर हमला किया गया।

यह भी पढ़ें :  दक्षिण-पूर्व नाइजीरिया में बाढ़ के बीच नौका पलटी, 76 लोग लापता

उन्होंने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया। प्राथमिकी के मुताबिक दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर पांच लोग आए और उन्हें घेर लिया और बाद में बेटी को जबरन दूसरी ओर ले जाने की कोशिश करने लगे।

 

यह भी पढ़ें :  घर में गोलीबारी! एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, मचा हड़कंप

शिकायत के मुताबिक मां ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसपर आरोपियों ने उसकी पिटाई की और उसी के सामने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। देवघर के पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि लड़की का चिकित्सा परीक्षण कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और फरार बाकी तीन आोपियों की तलाश की जा रही है।

पीड़िता की हालत गंभीर

मधुपुर थाना पुलिस ने पीड़िता का मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता और नाबालिग का प्राथमिक इलाज पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है। वहीं नाबालिग को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जाती है।

 

और भी है बड़ी खबरें…