जमशेदपुर, 30 सितंबर (भाषा) झारखंड के जमशेदपुर में एक किशोर की उसके दोस्त ने कथित तौर पर एक झगड़े के बाद हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार रात गोलमुरी थाना क्षेत्र के गदाबासा में हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अजय बासा की उसके दोस्त संदीप कुमार ने झगड़े के बाद धारदार हथियार से हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने जादू-टोने के कारण हत्या की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और कुमार से पूछताछ की जा रही है।
भाषा तान्या मनीषा
मनीषा