Jharkhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 12 सितंबर तक लगातार होगी भारी बारिश, 10 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Jharkhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 12 सितंबर तक लगातार होगी भारी बारिश, 10 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Jharkhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 12 सितंबर तक लगातार होगी भारी बारिश, 10 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Jharkhand Weather Update | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 10, 2026 / 01:46 pm IST
Published Date: September 10, 2026 11:00 am IST
HIGHLIGHTS
  • 10 जिलों में येलो अलर्ट
  • शुक्रवार सुबह तक भारी बारिश की संभावना
  • चक्रवाती परिसंचरण का असर

रांची: Jharkhand Weather Update भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड के कुछ हिस्सों में 12 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। (Jharkhand Weather News) अधिकारी ने बताया कि राज्य के 10 जिलों- रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भारी बारिश के लिए ‘येलो’ अलर्ट (सतर्क रहने की चेतावनी) जारी किया गया है।

24 घंटों के लिए चेतावनी जारी

Jharkhand Weather Update उन्होंने बताया कि लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा जिलों में भी शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से अगले 24 घंटों के लिए इसी तरह की चेतावनी जारी की गई है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उससे लगे बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके प्रभाव से आज बंगाल की खाड़ी और उससे सटे क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके कारण झारखंड में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।’’

शुक्रवार तक भारी बारिश

आनंद ने बताया कि झारखंड में व्यापक बारिश होने की उम्मीद है, वहीं राज्य के कुछ हिस्सों में शुक्रवार तक भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘यह मौसमी प्रणाली शुक्रवार से कमजोर होना शुरू हो जाएगी और शनिवार से बारिश कम हो जाएगी।’’ झारखंड में एक जून से 10 सितंबर के बीच सामान्य 873.8 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले 840.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो कुल मिलाकर चार प्रतिशत तक की कमी को दर्शाता है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।