ढाई साल से अधिक समय तक बिना अनुमति के गायब रहने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस का आरक्षी सेवा से बर्खास्त

Ads

ढाई साल से अधिक समय तक बिना अनुमति के गायब रहने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस का आरक्षी सेवा से बर्खास्त

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 07:58 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 07:58 PM IST

जम्मू, 11 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में ढाई साल से अधिक समय तक पूर्व अनुमति के बिना ड्यूटी से गायब रहने के आरोप में पुलिस के एक कांस्टेबल को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कठुआ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहिता शर्मा ने वर्ष 2011 में नियुक्त एवं जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) कठुआ में तैनात कांस्टेबल बचन शर्मा को सेवा से हटाने के आदेश जारी किए हैं।

प्रवक्ता के अनुसार, कठुआ जिला पुलिस लाइन में तैनाती के दौरान संबंधित कांस्टेबल 10 नवंबर 2023 से बिना बताए गायब था। इसके बाद राजबाग थाने के माध्यम से उसे कई बार नोटिस, वायरलेस संदेश और समन भेजे गए। उसे कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ-साथ प्रमुख समाचारपत्रों में विज्ञापन देकर काम पर लौटने के अवसर भी दिए गए, लेकिन इसके बावजूद वह ड्यूटी पर नहीं लौटा।

उन्होंने कहा कि इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए, कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले इस कर्मी को 10 नवंबर 2023 से ही पुलिस सेवा से बर्खास्त मान लिया गया है, जिस तारीख से वह बिना बताए ड्यूटी से गायब था।

भाषा सुमित नेत्रपाल

नेत्रपाल