असम में एक करोड़ रुपये मूल्य की ‘याबा’ गोलियां बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Ads

असम में एक करोड़ रुपये मूल्य की ‘याबा’ गोलियां बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 07:52 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 07:52 PM IST

गुवाहाटी, 11 जुलाई (भाषा) असम के श्रीभूमि जिले में पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की ‘याबा’ गोलियां बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि असम पुलिस मादक पदार्थों के खिलाफ अपना सघन अभियान लगातार जारी रखेगी।

शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लोकप्रिय टेलीविजन सीरीज ‘ब्रेकिंग बैड’ का परोक्ष रूप से उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘ब्रेकिंग बैड? असम में नहीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की 10,000 ‘याबा’ गोलियां बरामद करने और दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए श्रीभूमि पुलिस को बधाई।’’

मुख्यमंत्री ने संबंधित टेलीविजन सीरीज का एक और परोक्ष संदर्भ देते हुए कहा, “असम पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि मादक पदार्थों के तस्करों को इसकी कोई अगली कड़ी न मिले।”

‘याबा’ गोलियां भारत में प्रतिबंधित हैं, क्योंकि इनमें मेथामफेटामीन होता है जो नियंत्रित पदार्थ अधिनियम के तहत अनुसूची-2 में शामिल मादक पदार्थ है।

भाषा रवि कांत प्रशांत

प्रशांत