Reported By: Ranjan Dave
,Jodhpur Road Accident/Photo Credit: AI
Jodhpur Road Accident: राजस्थान के जोधपुर संभाग में अलग-अलग स्थान पर हुए दो भीषण सड़क हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई है। पहला हादसा जोधपुर बालोतरा के पटौदी क्षेत्र में हुआ जिसमें की कार व बस की आमने-सामने की भिड़ंत में चार सगे भाइयों की मौत हो गई। वही दूसरी ओर पाली में बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन में पहुंचने के बाद खाई में गिरकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को पाली बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज जारी है।
Jodhpur Road Accident जानकारी के अनुसार, बालोतरा के समीप पाटोदी क्षेत्र में कार सवार 4 सगे भाइयों की मौत हो गई। चारों भाई किसी कार्य से पाटोदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही रोडवेज बस की कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में उदाराम, रेखाराम, विश्नाराम तथा जोगाराम पुत्र भंवराराम गंभीर रूप से घायल हो गए। दो युवकों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटोदी पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को बालोतरा रेफर किया गया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। चारों मृतक पाटोदी के निकटवर्ती कोडूका गांव के निवासी तथा सगे भाई थे। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चारों भाई मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे और अब घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा है।
Jodhpur Road Accident इधर, पाली में बेकाबू होकर एक कार खाई में पलटी जिसमें की दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल हो गई। हादसे में जोधपुर के पनवड़ निवासी कोषा और आनंद कुमार की मौत हो गई। दोनों के शव बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। पुलिस के अनुसार जोधपुर से पाली की ओर आ रही कार मंडिया बाइपास के पास बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंची और सड़क किनारे खाई में पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों जोधपुर से सिरोही जा रहे थे।