हिरासत में मौत के मामले में न्यायिक आयोग ने सरकार को रिपोर्ट दी

Ads

हिरासत में मौत के मामले में न्यायिक आयोग ने सरकार को रिपोर्ट दी

  •  
  • Publish Date - January 7, 2021 / 11:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

तिरुवनंतपुरम, सात जनवरी (भाषा) केरल में इदुक्की जिले के एक थाने में पुलिस की हिरासत में हुई एक आरोपी की मौत की जांच कर रहे न्यायिक आयोग ने बृहस्पतिवार को अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री पी विजयन को सौंप दी।

न्यायमूर्ति के नारायण कुरूप ने करीब 150 पन्नों की रिपोर्ट विजयन को सौंपी।

के राजकुमार (49) की 21 जून 2019 को मौत हो गई थी। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में 12 जून को उनको हिरासत में लिया था और 16 जून को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया था।

लोगों के विरोध के बाद राज्य सरकार ने हिरासत में मौत से संबंधित विभिन्न पहलुओं को देखने के लिए एक न्यायिक आयोग नियुक्त किया था।

न्यायमूर्ति कुरूप ने कब्र में से शव को निकाल कर फिर से पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए थे। दूसरी बार हुए पोस्टमार्टम में शव पर 21 चोटों के निशान मिले थे जिनका जिक्र पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं था।

आयोग के सूत्रों ने बताया कि इस रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा।

इस मामले में कम से कम चार पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

भाषा

नोमान उमा

उमा