जस्टिस शरद अरविंद बोबडे होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, 18 नवंबर को सीजेआई पद की लेंगे शपथ

जस्टिस शरद अरविंद बोबडे होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, 18 नवंबर को सीजेआई पद की लेंगे शपथ

जस्टिस शरद अरविंद बोबडे होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, 18 नवंबर को सीजेआई पद की लेंगे शपथ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: October 29, 2019 10:51 am IST

नई दिल्ली। जस्टिस शरद अरविंद बोबडे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बनेंगे। वह 18 नवंबर को सीजेआई पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद ने सोमवार को शरद अरविंद बोबडे को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के वारंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। वर्तमान सीजेआई रंजन गोगोई 17 नवंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने केंद्र सरकार से सिफारिश की थी कि अगला सीजेआई शरद अरविंद बोबडे को बनाया जाए।

यह भी पढ़ें —मां के एक्सीडेंट की झूठी खबर पर मठ से साध्वी को ले गए 4 बदमाश, सूनसान जगह में…

शरद अरविंद बोबडे मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उनका जन्म 24 अप्रैल, 1956 में नागपुर में हुआ था। उनका परिवार भी वकालत से जुड़ा रहा है। बोबडे के पिता अरविंद श्रीनिवास बोबडे महाराष्ट्र के एडवोकेट जनरल रह चुके हैं। शरद अरविंद बोबडे ने नागपुर विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी की पढ़ाई की है। वर्तमान में वह सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठ जज हैं।

यह भी पढ़ें — 50-50 फॉर्मूले को फडणवीस ने नकारा, कहा- पांच साल के लिए मैं ही बनूं…

परंपरा के मुताबिक, वर्तमान मुख्य न्यायाधीश ही अगले सीजेआई ने नाम की सिफारिश करते हैं। इसके पहले बोबडे 29 मार्च, साल 2000 में अपर न्यायाधीश के रूप में बॉम्बे हाई कोर्ट की खंडपीठ का हिस्सा बने थे। इसके बाद 16 अक्टूबर, साल 2012 में वह मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। उन्हें 12 अप्रैल, 2013 को देश के सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। इस पद पर उनका कार्यकाल 23 अप्रैल, 2021 में समाप्त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें —विदेशी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के घाटी पहुंचने पर कांग्रेस ने जताई…

सीजेआई रंजन गोगोई का कार्यकाल 17 नवंबर 2019 को खत्म हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर नए चीफ जस्टिस के लिए न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे का नाम प्रस्तावित किया है। रंजन गोगोई ने भारत के 46वें सीजेआई के रूप में 3 अक्टूबर 2018 को शपथ ली थी। बता दें CJI गोगोई अयोध्या मामले की सुनवाई कर रहें हैं। मामले की सुनवाई पूरी हो गई है और 7 नवंबर तक फैसला आ सकता है।

यह भी पढ़ें — जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को नए साल में मिलेगा ये बड़ा फायदा,…

<iframe width=”892″ height=”502″ src=”https://www.youtube.com/embed/hz3HBs5LNeI” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com