कर्नाटक : भाजपा 21 से 29 जनवरी तक ‘विजय संकल्प यात्रा’ निकालेगी

Ads

कर्नाटक : भाजपा 21 से 29 जनवरी तक ‘विजय संकल्प यात्रा’ निकालेगी

  •  
  • Publish Date - January 16, 2023 / 08:50 PM IST,
    Updated On - January 16, 2023 / 08:50 PM IST

बेंगलुरु, 16 जनवरी (भाषा) कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने में अब चार महीने से भी कम समय बचा है और इसके मद्देनजर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनसंपर्क के लिए 21 से 29 जनवरी के बीच ‘विजय संकल्प यात्रा’निकालने का फैसला किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस यात्रा को 21 जनवरी को उत्तरी कर्नाटक के विजयपुरा से हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और स्थानीय विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. सीएन अश्वथ नारायण ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने इस अवधि में कम से कम 1.5 करोड़ लोगों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा है।’’

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पार्टी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेगी और भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों की जानकारी देगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ अभियान 58 हजार मतदान केंद्रों पर चलेगा और मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी इसमें हिस्सा लेंगे।’’

भाषा

धीरज दिलीप

दिलीप