Karnataka News: दर्शन करने गए थे मंदिर, अचानक थम गई पांच लोगों की सांसें, एक गलती से उजड़ गया पूरा परिवार

Ads

Karnataka News: जिले में कावेरी नदी के किनारे सेल्फी लेते समय चार महिलाओं समेत पांच लोग तेज बहाव में बह गए। सभी की डूबने से मौत हो गई।

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 01:09 AM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 10:22 AM IST

Karnataka NewsPhoto Credit: AI Image

HIGHLIGHTS
  • कर्नाटक के मांड्या जिले में कावेरी नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई
  • मृतकों में एक ही परिवार की चार महिलाएं और कार चालक शामिल हैं
  • मंदिर दर्शन के बाद नदी किनारे सेल्फी लेते समय सभी तेज बहाव की चपेट में आ गए

मांड्या। Karnataka News: कर्नाटक के मांड्या जिले से एक दिल को झकझोर करने वाली हादसे की खबर सामने आई है, बुधवार को कावेरी नदी के तट पर कथित तौर पर सेल्फी लेने के दौरान चार महिलाओं सहित पांच लोग तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए, जिससे डूबकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Karnataka News पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान श्वेता (37), चैत्रा (19), प्रियंका (28), विजयम्मा (45) और उनकी कार के चालक महेश (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृत चारों महिलाएं एक ही परिवार की थीं। यह घटना जिले के मुत्तथी के पास हुई। पुलिस के अनुसार, इन लोगों ने बेंगलुरु से एक कार किराये पर ली थी और वे मुत्तथी अंजनेयस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने आई थीं। मंदिर के दर्शन करने के बाद वे तस्वीरें खिंचवाने के लिए कावेरी नदी (Kaveri River Accident) के किनारे चली गईं।

नदी के बहाव में बहा परिवार

Karnataka News पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नदी तट पर सेल्फी (Selfie Accident Karnataka) लेने के दौरान वे नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गईं और डूब गईं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाकर सभी शवों को नदी से बाहर निकाला। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें

कावेरी नदी हादसा कहाँ हुआ?

यह हादसा कर्नाटक के मांड्या जिले में मुत्तथी क्षेत्र के पास कावेरी नदी के तट पर हुआ।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

इस हादसे में चार महिलाओं समेत कुल पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई।

सभी लोग वहाँ क्यों गए थे?

वे बेंगलुरु से मुत्तथी अंजनेयस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करने आए थे।

हादसा कैसे हुआ?

मंदिर दर्शन के बाद नदी किनारे तस्वीरें और सेल्फी लेते समय सभी लोग तेज बहाव की चपेट में आ गए।

प्रशासन ने क्या कार्रवाई की?

सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग ने तलाशी अभियान चलाकर सभी शवों को नदी से बाहर निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी।