आसान नहीं होगी कुमारास्वामी की राह, लिंगायत को उप मुख्यमंत्री बनाने की मांग
आसान नहीं होगी कुमारास्वामी की राह, लिंगायत को उप मुख्यमंत्री बनाने की मांग
बेंगलुरु। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद संभालना जेडीएस नेता एचडी कुमारास्वामी के लिए आसान नहीं होता। इसके संकेत अभी से दिखाई देने लगे हैं। राज्य में प्रभावी माने जाने वाले जातिवर्ग लिंगायत ने अपने वर्ग के विधायक को डिप्टी सीएम बनाने का दबाव कुमारास्वामी पर बना रहा है।
अखिल भारत वीरशैव लिंगायत महासभा ने कुमारास्वामी को इस बारे में एक पत्र लिखा है। पत्र में मांग की गई है कि उसके( लिंगायत) समुदाय के लोगों को कैबिनेट में अधिक से अधिक जगह दी जाए। साथ ही शमनूर शिवशंकरप्पा को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग भी की है।
यह भी पढ़ें :
वहीं एचडी कुमारास्वामी ने सरकार गठन के मसले पर आज यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मिलनेवाले हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में कैबिनेट के स्वरूप सहित अन्य मुद्दों पर बात होगी। बता दें कि कांग्रेस के राज्य में 78 व कुमारास्वामी की पार्टी जेडीएस के 37 विधायक हैं और उन्हें बसपा के एक विधायक का समर्थन भी है।
कुमारास्वामी मुख्यमंत्री पद की शपथ 23 मई को लेंगे। वे न अकेले शपथ लेंगे और अगले दिन सदन में बहुमत साबित करेंगे। इसके बाद वे अपने कैबिनेट का विस्तार करेंगे।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


