केजरीवाल ने भजन संध्या कार्यक्रम में भाग लिया, अयोध्या रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों से बातचीत की

Ads

केजरीवाल ने भजन संध्या कार्यक्रम में भाग लिया, अयोध्या रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों से बातचीत की

  •  
  • Publish Date - September 28, 2023 / 06:49 PM IST,
    Updated On - September 28, 2023 / 06:49 PM IST

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को भजन संध्या कार्यक्रम में भाग लिया और मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत अयोध्या रवाना होने वाले श्रद्धालुओं से बातचीत की।

केजरीवाल ने कहा कि अब तक 75,000 बुजुर्गों ने योजना के तहत तीर्थ स्थलों की यात्रा की है। इनमें से 4,000 लोगों ने अयोध्या की यात्रा की।

उन्होंने कहा, ‘‘आप आजीवन इस यात्रा को याद रखेंगे। हमने आपके लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित की हैं। किसी भी चूक के लिए मैं माफी मांगता हूं। हम उसमें भविष्य में सुधार करेंगे।’’

योजना के तहत, दिल्ली सरकार इस यात्रा का पूरा खर्च उठाती है, जिनमें वातानुकूलित डिब्बे में ट्रेन यात्रा, यात्रा के दौरान ठहरने, भोजन और अन्य इंतजाम आदि शामिल हैं।

भाषा सुभाष पवनेश

पवनेश