केरल विधानसभा चुनाव: विजयन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी पर पलटवार किया

केरल विधानसभा चुनाव: विजयन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी पर पलटवार किया

केरल विधानसभा चुनाव: विजयन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी पर पलटवार किया
Modified Date: April 7, 2026 / 04:14 pm IST
Published Date: April 7, 2026 4:14 pm IST

कन्नूर (केरल), सात अप्रैल (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को अपने तेलंगाना समकक्ष रेवंत रेड्डी पर तीखे शब्दों में पलटवार करते हुए कहा कि एक मुख्यमंत्री को मूलभूत मानकों का पालन करना चाहिए।

रेड्डी के यहां मीडियाकर्मियों से मुलाकात कार्यक्रम में वरिष्ठ मार्क्सवादी नेता ने यह सवाल भी उठाया कि क्या ऐसे मानकों का पालन हो रहा है?

विस्तृत जवाब दिए बिना मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सही समय पर प्रतिक्रिया देंगे।

मीडिया के सवाल के जवाब में, विजयन ने ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जो मलयालम में लगभग अपमानजनक माने जा सकते हैं। इसे रेड्डी के खिलाफ विजयन की नाराजगी का संकेत समझा जा रहा है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब रेड्डी ने एक अप्रैल को यूडीएफ के प्रचार संबंधी रोडशो के दौरान तिरुवनंतपुरम की नेमम विधानसभा सीट में विजयन का संदर्भ देते हुए कहा ‘‘ नी पो मोने विजया।’’

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने लोकप्रिय मलयालम फिल्म ‘नरसिम्हम’ के इस संवाद का जिक्र विजयन को निशाना बनाते हुए किया जिस पर भीड़ ने उत्साह जाहिर किया।

रेड्डी ने आगे कहा कि विजयन का ‘‘समय खत्म हो गया’’ और उनके ‘‘इस्तेमाल की तारीख (एक्सपायरी डेट) समाप्त हो चुकी है।’’

उन्होंने रोडशो में कहा, “आपके पास शासन जारी रखने का समय नहीं है। अब, यूडीएफ का समय आया है।”

इन आरोपों के जवाब में, विजयन ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के पास “गलत सूचना” है और उन्होंने उन पर अपने राज्य की कमजोरियों को छिपाने की कोशिश करने तथा केरल और उसके लोगों का “मज़ाक उड़ाने” का आरोप लगाया।

बाद में रेड्डी ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि विजयन द्वारा उद्धृत कई आंकड़े नीति आयोग के एसडीजी इंडेक्स 2023–24 से लिए गए थे जो पुराने हो चुके हैं।

केरल विधानसभा की 140 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव नौ अप्रैल को होंगे।

भाषा मनीषा पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में