केरल में फेसबुक पर पुलिस की पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज

Ads

केरल में फेसबुक पर पुलिस की पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 09:34 AM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 09:34 AM IST

त्रिशूर (केरल), 22 फरवरी (भाषा) केरल के त्रिशूर में निजी बसों के खिलाफ प्रवर्तन अभियान के संबंध में पुलिस द्वारा फेसबुक पर साझा की गई पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

त्रिशूर सिटी साइबर पुलिस थाने के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि फेसबुक पोस्ट पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की जानकारी मिलने के बाद कुछ दिन पहले मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, 12 फरवरी को त्रिशूर शहर पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने में शामिल निजी बसों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट साझा की थी।

अधिकारियों ने बताया कि ‘‘बालू बालू’’ नाम से फेसबुक खाते का इस्तेमाल करने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और पुलिस को चुनौती दी।

पुलिस ने बताया कि जिला पुलिस प्रमुख के कार्यालय से मिले निर्देशों के बाद मामला दर्ज किया गया और सोशल मीडिया उपयोगकर्ता की पहचान करने के प्रयास शुरू किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी) के तहत सार्वजनिक स्थान पर अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने और केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120(ओ) के तहत सार्वजनिक उपद्रव करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी