केरल: फिल्म निर्माता को धोखाधड़ी के दो मामलों में दो-दो साल की कैद की सजा

Ads

केरल: फिल्म निर्माता को धोखाधड़ी के दो मामलों में दो-दो साल की कैद की सजा

  •  
  • Publish Date - March 8, 2026 / 07:17 PM IST,
    Updated On - March 8, 2026 / 07:17 PM IST

कोच्चि, आठ मार्च (भाषा) केरल के कोच्चि की एक अदालत ने एक फिल्म निर्माता को धोखाधड़ी के दो मामलों में दो-दो साल कैद की सजा सुनाई।

अतिरिक्त सत्र न्यायालय के न्यायाधीश सबरीनाथन पी. ने कोट्टायम के कल्लर साउथ निवासी जोबी जॉर्ज (49) को विदेश में नौकरी और व्यापार के अवसर दिलाने के झूठे वादे करने से जुड़े दो मामलों में दोषी पाया।

जॉर्ज की मां एलिस जॉर्ज और पत्नी सुनीमोल को दोनों मामलों में शनिवार को बरी कर दिया गया था।

जॉर्ज कई मलयालम फिल्मों के निर्माता हैं, जिनमें ‘किष्किंधा कांडम’, ‘कावल’ और ‘शाइलॉक’ शामिल हैं।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप