Reported By: Anshul Mukati
,Indore Crime News / Image Source : IBC24 / FILE
इंदौर : Indore Crime News मध्य प्रदेश की संस्कारधानी इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाली एक सेल्स मैनेजर ने एक युवक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मुलाकात 28 अक्टूबर 2025 को फरहान शेख नाम के युवक से हुई थी। Love Jihad Case Indore युवती का आरोप है कि उस समय आरोपी ने अपना नाम मोहित बताकर उससे दोस्ती की थी। इसके बाद 15 नवंबर को उसने युवती को फ्लैट पर बुलाया, जहां जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसके फोटो-वीडियो भी बना लिए।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी फरहान शेख ने इन फोटो और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और लगातार शोषण करता रहा। इतना ही नहीं, युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया गया। इस मामले से परेशान होकर पीड़िता हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर इंदौर महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।