केरल सरकार ने राज्य पुलिस प्रमुख का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाने का निर्णय लिया

Ads

केरल सरकार ने राज्य पुलिस प्रमुख का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाने का निर्णय लिया

  •  
  • Publish Date - February 28, 2026 / 09:19 PM IST,
    Updated On - February 28, 2026 / 09:19 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 28 फरवरी (भाषा) केरल सरकार ने शनिवार को राज्य के पुलिस प्रमुख रावदा ए. चंद्रशेखर का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि कैबिनेट ने चंद्रशेखर का कार्यकाल 30 जून, 2027 तक बढ़ाने का फैसला किया है। वह मूल रूप से इस वर्ष 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे।

चंद्रशेखर ने एक जुलाई, 2025 को केरल के राज्य पुलिस प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला था।

इसके अतिरिक्त, कैबिनेट ने ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत विभिन्न पदों पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों के वेतन में 10 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह वृद्धि एक अप्रैल से प्रभावी होगी।

बयान के अनुसार, कैबिनेट ने दिव्यांग व्यक्तियों के उत्थान और व्यापक सशक्तिकरण के लिए केरल राज्य दिव्यांग कल्याण निगम के तहत ‘सुशक्ति’ नामक स्वयं सहायता समूह बनाने का भी निर्णय लिया है।

भाषा प्रचेता दिलीप

दिलीप