केरल सरकार ने आरटीआई दाखिल कर खजूरों के विवादित आयात के बारे में जानकारी मांगी

Ads

केरल सरकार ने आरटीआई दाखिल कर खजूरों के विवादित आयात के बारे में जानकारी मांगी

  •  
  • Publish Date - January 30, 2021 / 12:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

तिरुवनवंतपुरम, 30 जनवरी (भाषा) केरल की एलडीएफ सरकार ने सीमाशुल्क विभाग में आरटीआई दाखिल कर यहां यूएई वाणिज्य दूतावास के जरिये हाल ही में किये गए खजूरों के आयात के संबंध में दायर मामलों की जानकारी मांगी है।

गौरतलब है कि यूएई वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने राजनयिक माध्यमों के जरिये निजी इस्तेमाल के लिये पवित्र कुरान और हजारों किलोग्राम खजूरों का आयात किया था, जिसे कथित रूप से स्वीकार करने के लिये हाल ही में सीमाशुल्क विभाग ने राज्य सरकार के खिलाफ दो मामले दर्ज किये थे।

ऐसा संभवत: पहली बार हुआ है कि राज्य सरकार ने इस प्रकार आरटीआई के जरिये एक केन्द्रीय जांच एजेंसी से जानकारी मांगी है।

राज्य के अतिरिक्त प्रोटोकॉल अधिकारी ए पी राजीवन ने 28 जनवरी को सूचना का अधिकार (आरटीआई) आवेदन दाखिल कर विभाग द्वारा दायर किये गए मामलों और उस आयात की प्रक्रियात्मक जानकारी के संबंध में छह सवाल पूछे हैं।

भाषा

जोहेब वैभव

वैभव