केरल: मंदिर के बाहर ‘अश्लील हरकत’ के बाद परिचारिका सहायक ने किया आत्महत्या का प्रयास, मामला दर्ज

Ads

केरल: मंदिर के बाहर ‘अश्लील हरकत’ के बाद परिचारिका सहायक ने किया आत्महत्या का प्रयास, मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 03:19 PM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 03:19 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 25 मार्च (भाषा) तिरुवनंतपुरम के एक सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय में कार्यरत एक परिचारिका सहायक (नर्सिंग असिस्टेंट) के खिलाफ स्थानीय मंदिर के सामने कथित तौर पर आपत्तिजनक कृत्य करने और विरोध किए जाने पर खुद को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

तिरुवल्लम थाने के एक अधिकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार को तिरुवल्लम परशुराम मंदिर के सामने हुई।

उन्होंने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन आरोपी उक्त मंदिर पहुंचा और कथित तौर पर आपत्तिजनक हरकतें करने लगा।

अधिकारी ने बताया, ‘‘जब देवस्वोम के अधिकारियों ने उसे रोकने और पुलिस के आने तक हिरासत में लेने की कोशिश की तो उसने ‘सर्जिकल ब्लेड’ से अपनी कलाई और गर्दन काट ली।’’

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल आरोपी को सर्जरी के बाद गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में परिचारिका सहायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

भाषा प्रचेता सुरेश

सुरेश

शीर्ष 5 समाचार