केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 21,445 नये मामले सामने आये, 160 लोगों की मौत

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 21,445 नये मामले सामने आये, 160 लोगों की मौत

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 21,445 नये मामले सामने आये, 160 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: August 12, 2021 6:51 pm IST

तिरूवनंतपुरम, 12 अगस्त (भाषा) केरल में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21,445 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 36,31,638 हो गयी है। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

बयान में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 160 लोगों की मौत हो गयी है जिसके बाद प्रदेश में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 18,280 हो गयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि बुधवार से अब तक 20,723 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं और इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब 34,36,318 हो गयी है।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में संक्रमण दर 14.73 प्रतिशत है। राज्य में अब तक 2,90,53,257 नमूनों की जांच की जा चुकी है ।

इसमें कहा गया है कि वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 4,83,172 मरीज निगरानी में हैं। इनमें से 4,54,689 या तो घरों में या फिर संस्थागत पृथक-वास में हैं जबकि 28,483 मरीज अस्पतालों में हैं ।

भाषा

रंजन नीरज

नीरज


लेखक के बारे में