अगवा की गई युवती बरामद, एक गिरफ्तार

अगवा की गई युवती बरामद, एक गिरफ्तार

अगवा की गई युवती बरामद, एक गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: November 25, 2020 10:12 am IST

नोएडा,25 नवंबर ( भाषा) नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर से कथित तौर पर अगवा की गई एक किशोरी को पुलिस ने बरामद कर, एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने परिजन के हवाले से बताया कि सलारपुर गांव से 15 दिन पूर्व एक किशोरी को एक युवक ने अगवा कर लिया था।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बुधवार को आरोपी अनूप को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण करवा रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं शोभना

शोभना


लेखक के बारे में