किशोर दत्ता ने पश्चिम बंगाल के महाधिवक्ता पद से दिया इस्तीफा

Ads

किशोर दत्ता ने पश्चिम बंगाल के महाधिवक्ता पद से दिया इस्तीफा

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 07:07 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 07:07 PM IST

कोलकाता, पांच मई (भाषा) किशोर दत्ता ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दत्ता ने राज्यपाल आरएन रवि को अपना इस्तीफा भेज दिया ।

एस एन मुखर्जी के इस्तीफे के बाद, दत्ता को 16 दिसंबर, 2023 को दूसरे कार्यकाल के लिए महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था।

मुखर्जी ने दत्ता के पहले कार्यकाल के बाद महाधिवक्ता का पदभार संभाला था। दत्ता इससे पहले फरवरी 2017 से सितंबर 2021 तक महाधिवक्ता रहे थे।

दत्ता ममता बनर्जी सरकार में राज्य के पांच महाधिवक्ताओं में एक थे। उनसे पहले अनिंद्या मित्रा, बिमल चटर्जी, जयंता मित्रा और मुखर्जी महाधिवक्ता रह चुके हैं।

भाषा

राजकुमार पवनेश

पवनेश