Lucknow Road Accident News /image: Social Media
किश्तवाड़। Kishtwar Road Accident: एमपी और यूपी में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में 8 लोगों की जान चली गई, इसी बीच जम्मू-कश्मीर से दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके में एक कार अनियंत्रित होकर चिनाब नदी में जा गिरी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य कई लोग लापता है।
Jammu Kashmir Road Accident मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो डंगडारू से साउंडर की ओर जा रही थी, जब सुबह करीब 10:50 बजे यैनवान, डंगडारू में यह हादसा हुआ। कार अनियंत्रित होकर चिनाब नदी में जा गिरी, जिसमें पांच लोगों की जिंदगियां ख़त्म हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल राहत बचाव अभियान शुरू किया। मृतकों के शवों को एम्बुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया गया है। फिहाल पुलिस की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है।
Kishtwar Road Accident जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने किश्तवाड़ के दच्छन में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने दुखी परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों को तुरंत मदद देने का निर्देश दिया है। उन्होंने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, “किश्तवाड़ के दच्छन में हुए एक दुखद सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत से दुखी हूं। दुखी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैंने जिला प्रशासन और सीनियर अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावित लोगों को तुरंत मदद दी जाए।”
Pained by the loss of five lives in a tragic road accident in Dachhan, Kishtwar. My heartfelt condolences to the bereaved families. Have directed the District Administration and senior officials to ensure immediate assistance is provided to those affected.
— Manoj Sinha (@manojsinha_) August 15, 2026
ये भी पढ़ें