बीयर की बोतल देने से मना किया तो चाकू गोदा, तीन गिरफ्तार

Ads

बीयर की बोतल देने से मना किया तो चाकू गोदा, तीन गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - June 1, 2022 / 06:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में बीयर की बोतल देने से इंकार करने पर 22 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान मुकुंदपुर के रहने वाले अंकित कुमार (21), बृजेश माथुर (20) और हिमांशु कुमार (19) के रूप में हुई है।

रविवार रात करीब 11 बजे पुलिस को आजादपुर के जीटीके रोड पर स्थित वर्धमान मॉल के पास खून से लथपथ एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली । पुलिस ने बताया कि घायल को बीजेआरएम अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक को शव पर बायीं तरफ पसलियों में चाकू मारे जाने के निशान थे । उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान मध्यप्रदेश निवासी दुर्गेश शुक्ला के रूप में की गयी है ।

उन्होंने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है ।

भाषा रंजन उमा

उमा