कोविड-19: तेलंगाना में 1,718 नए मामले, आठ लोगों की मौत

कोविड-19: तेलंगाना में 1,718 नए मामले, आठ लोगों की मौत

कोविड-19: तेलंगाना में 1,718 नए मामले, आठ लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: October 3, 2020 5:27 am IST

हैदराबाद, तीन अक्टूबर (भाषा) तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,718 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.97 लाख हो गई। वहीं संक्रमण से आठ और लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,153 हो गई।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे ज्यादा 285 नए मामले सामने आए हैं, इसके बाद रंगारेड्डी में 129 और मेडचल मल्काजगिरि में 115 मामले सामने आए हैं। अब तक इस वायरस के संक्रमण से 1.67 लाख लोग मुक्त हो चुके हैं और 28,328 लोगों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया है कि दो अक्टूबर को 49,084 नमूनों की जांच हुई। अब तक कुल 31.53 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है। प्रति 10 लाख जनसंख्या पर जांचे गए नमूनों की संख्या 84,729 है।

राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 0.58 फीसदी है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.6 फीसदी है। तेलंगाना में स्वस्थ होने की दर 85.05 फीसदी है।

भाषा स्नेहा मानसी

मानसी


लेखक के बारे में