मुंबई। बच्चों से लेकर बड़ो तक को अपना दीवाना बनाया कुरकुरे अब अपने मान को बचाने के लिए कोर्ट का सहारा ले रहा है।जिसके तहत पेप्सी को इंडिया ने दिल्ली हाईकोर्ट में सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक, ट्विटर सहित गूगल से 2.1 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।
ये भी पढ़े –ट्राई के चेयरमैन का आधार चैलेंज ,सामने आई पर्सनल जानकारी
बता दें कि अब कुरकुरे ने उन लोगो पर नकेल कसनी शुरू कर दी है जो कुरकुरे के बारे में कहते हैं कि इसे बनाने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है।उनकी कंपनी का कहना है कि हमारे बारे में गलत जानकारी और भ्रामक प्रचार करने के कारण हमारे ब्रांड की छवि थूमिल हुई है साथ ही हमारी इनकम पर भी फर्क पड़ा है।
ये भी पढ़े –सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला के निवास व दफ्तर में लोकायुक्त का छापा
इतना ही नहीं अब कुरकुरे बनाने वाली कंपनी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके सोशल मीडिया में पोस्ट डालने वालो से भी हर्जाना मांगा है। याचिका दायर करने के बाद अब सोशल मीडिया कंपनियां ऐसे लोगों को नोटिस भेजकर जवाब मांग रही हैं कि उन्होंने इस बात की जानकारी कहां से मिली कि कुरकुरे में प्लास्टिक है।
बता दें कि दायर याचिका के बाद हाईकोर्ट ने सभी सोशल मीडिया कंपनियों को ऐसे लोगों की जानकारी देने के लिए कहा है जिन्होंने इस पोस्ट को अपने वॉल पर पोस्ट अथवा शेयर किया या फिर इससे संबंधित वीडियो को अपलोड किया है।इस जानकारी में इन यूजर्स का नाम, पोस्ट, मोबाइल नंबर, उम्र और ई-मेल आईडी शामिल हैं जो कि सीलबंद लिफाफे में देनी होगी। जिन भी लोगों का नाम कंपनियां देंगी, उनको कोर्ट में भी पेश होना पड़ सकता है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने सभी लिंक, यूआरएल, कमेंट और अन्य कंटेंट को ब्लॉक अथवा हटाने के लिए कहा है।
वेब डेस्क IBC24