हिमाचल प्रदेश। कुल्लू जिले के पटलिकुहल में भूस्खलन के चलते एक चलती कार में मलबा आ गिरा। लेकिन कार पर बैठे पर्यटक और ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए चलती कार से छलांग लगा दी जिसके चलते उनकी जान बच गई है। बताया जा रहा है कि इस कार में ड्राइवर सहित 3 सैलानी सवार थे। जो कुल्लू की ओर जा रहे थे।
Himachal Pradesh: A taxi carrying tourists has been hit by a landslide on Patlikuhal-Pangah road in Kullu district. Three people including driver had jumped out of the car just before the landslide. pic.twitter.com/uS1BQfr39q
— ANI (@ANI) August 11, 2018
घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है । इस घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो रहा है।बारिश और भूस्खलन के कारण अब तक कई लोग को अपनी जान भी गवानी पड़ी है।