Leena Gangopadhyay Resigns: इस राज्य की महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा.. जुलाई में ख़त्म हो रहा था कार्यकाल, जानें क्यों छोड़ा पद

Leena Gangopadhyay Resigns: लीना गांगोपाध्याय ने पश्चिम बंगाल महिला आयोग अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, विवाद और सरकार बदलाव बना कारण।

Leena Gangopadhyay Resigns: इस राज्य की महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा.. जुलाई में ख़त्म हो रहा था कार्यकाल, जानें क्यों छोड़ा पद

Leena Gangopadhyay Resigns || Times of India File

Modified Date: May 13, 2026 / 12:45 pm IST
Published Date: May 13, 2026 12:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लीना गांगोपाध्याय ने महिला आयोग अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया।
  • राहुल अरुणोदय बनर्जी मौत विवाद के बाद बढ़ा था दबाव।
  • पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद लिया गया बड़ा फैसला।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सरकार परिवर्तन के बाद, लीना गांगोपाध्याय ने पश्चिम बंगाल महिला आयोग (डब्ल्यूबीसीडब्ल्यू) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। (Leena Gangopadhyay Resigns) अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने अपना कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही पद छोड़ दिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जुलाई 2023 में नियुक्त हुई थी अध्यक्ष

लीना गांगोपाध्याय बंगाली फिल्म उद्योग में अपने काम के लिए जानी जाने वाली एक प्रसिद्ध पटकथा निर्माता और निर्देशक हैं। वे महिला अधिकारों की वकालत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनकी अपनी एक प्रोडक्शन कंपनी भी है और वे तृणमूल कांग्रेस की करीबी मानी जाती हैं। उन्हें जुलाई 2023 में राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था। (Leena Gangopadhyay Resigns) उनका कार्यकाल इस साल जुलाई में समाप्त होना था। हालांकि, राज्य में सरकार बदलने के बाद लीना ने इस्तीफा दे दिया। गौरतलब है कि बंगाली अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत को लेकर उठे विवाद के बाद लीना ने डेढ़ महीने पहले अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की इच्छा व्यक्त की थी।

29 मार्च को ओडिशा के तटवर्ती क्षेत्र में एक टीवी सीरियल की शूटिंग के दौरान अभिनेता राहुल अरुणोदय समुद्र में डूब गए थे। यह सीरियल लीना गांगोपाध्याय की प्रोडक्शन कंपनी द्वारा निर्मित किया जा रहा था। राहुल की मृत्यु के बाद, लीना ने दावा किया कि शूटिंग में पानी का कोई दृश्य नहीं था और वह स्वयं समुद्र में गए थे। बाद में पता चला कि शूटिंग के दौरान राहुल डूब गए थे।

पहले ही की थी पद छोड़ने की पेशकश

राहुल की पत्नी, अभिनेत्री प्रियंका सरकार ने लीना और प्रोडक्शन कंपनी के कुछ सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बंगाली अभिनेताओं, तकनीशियनों और निर्देशकों के एक वर्ग ने लीना के खिलाफ आवाज उठाई और उनकी प्रोडक्शन कंपनी से संबंध तोड़ने का फैसला किया। उस समय, लीना ने राहुल की मौत के मामले की जांच में प्रभाव के आरोपों से बचने के लिए अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा व्यक्त की थी। (Leena Gangopadhyay Resigns) हालांकि, उन्होंने बाद में इस्तीफा नहीं दिया। विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद सरकार में बदलाव होने पर लीना ने अपना इस्तीफा दे दिया। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार के 15 साल के शासन को समाप्त करने के बाद भाजपा राज्य में सत्ता में आई है।

मेम्बरशिप रद्द करने जारी किया था आदेश

पश्चिम बंगाल सरकार ने एक निर्देश जारी कर विभिन्न राज्य विभागों के अधीन बोर्डों, गैर-वैधानिक निकायों, संगठनों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कार्यरत मनोनीत सदस्यों, निदेशकों और अध्यक्षों के कार्यकाल को तत्काल समाप्त करने का आदेश दिया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

गृह एवं पहाड़ी मामलों के विभाग द्वारा 11 मई को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, सभी विभागों को अपने प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन कार्यरत मनोनीत पदाधिकारियों की नियुक्तियों को समाप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों और सभी विभागों के सचिवों को संबोधित इस आदेश में अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया गया है कि वे 60 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु के बाद भी सेवा में बने रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई पुनर्नियोजन और सेवा विस्तार को समाप्त कर दें।यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

ट्रंप की ‘गोल्डन डोम’ रक्षा योजना पर 20 वर्षों में 1.2 हजार अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान

नींबू तोड़ने को लेकर हुए विवाद में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

बेंगलुरु में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन में चार्जिंग के दौरान विस्फोट के कारण एक व्यक्ति की मौत

जम्मू: सांप मारने और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े वीडियो पर विहिप ने शिकायत दर्ज कराई

महिला आयोग व दिल्ली पुलिस ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों पर उच्च स्तरीय समीक्षा की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown