स्टडी टूर पर गए विधायकों ने युवती से की जबर्दस्ती गलबहियां, वायरल हुए रंगरलियां मनाते फोटो

Ads

स्टडी टूर पर गए विधायकों ने युवती से की जबर्दस्ती गलबहियां, वायरल हुए रंगरलियां मनाते फोटो

  •  
  • Publish Date - June 10, 2019 / 07:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

नई दिल्ली। मणिपुर में स्टडी टूर पर गए बिहार के 4 विधायक रंगरेलियां मनाते पकड़े गए हैं। चार विधायकों के रंगरलियां मनाते फोटो वायरल हो गए हैं। विधायकों में जेडीयू, राष्ट्रीय जनता दल और बीजेपी के विधायक शामिल हैं। बिहार के ये सभी विधायक भारत-म्यांमार सीमा पर मौजूद मोरेह शहर में युवती के साथ नाचने और जोर- जबरदस्ती करते देख गए। इस स्टडी टूर में आरजेडी, जेडीयू और बीजेपी के विधायक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- नशे में टुन्न होकर ड्यूटी कर रहे थे ये दो ASI, एसपी ने किया निलंबित

स्थानीय अखबार की खबर के मुताबिक बिहार के चारों विधायक युवती के कंधे पर हाथ रखे हुए दिख रहे हैं। हालांकि युवती बार-बार उनका हाथ हटाने की कोशिश कर रही है। विधायक के साथ अन्य लोग भी मौजूद हैं। वायरल हुए वीडियो- तस्वीरों में विधायक युवतियों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में विधायक नाचते हुए अचानक मुड़ते हैं और वहां मौजूद युवती को जबरदस्ती गले लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अदानी को खदान देने का विरोध कर रहे आदिवासियों के पक्ष में आईं मेधा …

जानकारी के मुताबिक चारों विधायक एक जून को बिहार विधान सभा की आंतरिक संसाधन और केंद्रीय सहायता पर समिति सदस्य के तौर पर मोरेह के दौरे पर गए थे। इन सदस्यों को एनडीए सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत उठाए जा रहे विकास कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए मणिपुर भेजा गया था।

ये भी पढ़ें- प्रख्यात कलाकार खुमान साव के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत न…

टीम का नेतृत्व सुपौल के पिपरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक और समिति के अध्यक्ष यदुवंश कुमार यादव ने किया, टीम में भाजपा के विधायक सचिन प्रसाद सिंह, जदयू विधायक राजकुमार राय और राजद के अन्य विधायक राजा पाकर शामिल थे।