नोएडा, 18 मई (भाषा) गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी क्षेत्र में खंभे पर चढ़कर बिजली का तार ठीक करते समय संविदा पर कार्यरत एक लाइनमैन को बिजली का करंट लग गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि विशाल नामक लाइनमैन बीती रात को खंभे पर चढ़कर बिजली आपूर्ति में आ रही बाधा को ठीक कर रहा था।
उन्होंने कहा कि इसी समय विशाल को करंट लग गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की है।
भाषा सं. संतोष
संतोष