(फोटो के साथ)
जम्मू, दो जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को यहां स्थित राम मंदिर में दर्शन किए और लोगों की खुशहाली, कल्याण तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
जम्मू में स्थित यह सदियों पुराना मंदिर उन साधु-संतों के लिए आश्रय स्थल है, जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए जाते हैं।
पुरानी मंडी क्षेत्र स्थित मंदिर में 400 से अधिक साधु और साध्वियां पहुंच चुके हैं, जो दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की अपनी यात्रा शुरू करने से पहले यहां एकत्र हुए हैं।
उपराज्यपाल ने तीर्थयात्रा पर जाने वाले साधु-संतों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दीं।
महामंडलेश्वर महंत रामेश्वर दास, विधायक युधवीर सेठी और कुलदीप राज डोभाल, धार्मिक नेता तथा वरिष्ठ सरकारी अधिकारी इस दौरान उपराज्यपाल के साथ रहे।
अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होगी और 28 अगस्त को संपन्न होगी।
भाषा देवेंद्र पवनेश
पवनेश