महाशिवरात्रि : हरिद्वार में हजारों श्रद्धालुओं ने शिवालयों में दर्शन किए, गंगा में लगाई डुबकी

Ads

महाशिवरात्रि : हरिद्वार में हजारों श्रद्धालुओं ने शिवालयों में दर्शन किए, गंगा में लगाई डुबकी

  •  
  • Publish Date - February 18, 2023 / 08:14 PM IST,
    Updated On - February 18, 2023 / 08:14 PM IST

हरिद्वार, 18 फरवरी (भाषा) महा शिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को हरिद्वार के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही और हजारों लोगों ने पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाई।

हरिद्वार के कनखाल क्षेत्र में सबसे अहम माने जाने वाले दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भक्त दर्शन के लिए कतारों में खड़े नजर आए।

जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ बिल्केश्वर महादेव, तिलभांडेश्वर महादेव, गौरी शंकर, नीलेश्वर महादेव और दरिद्र भंजन मंदिर में सुबह से ही देखी गई।

महा शिवरात्रि के अवसर पर कावंडियों ने भी हरि की पैड़ी में पवित्र गंगा स्नान किया।

भाषा धीरज माधव

माधव