महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने मोदी से मुलाकात की, विकास परियोजनाओं पर चर्चा की, केंद्र से मदद की अपील

Ads

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने मोदी से मुलाकात की, विकास परियोजनाओं पर चर्चा की, केंद्र से मदद की अपील

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 02:14 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 02:14 PM IST

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।’’

फडणवीस ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को महाराष्ट्र में जारी अलग-अलग विकास परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और केंद्र सरकार के साथ मिलकर लागू की जा रही योजनाओं और परियोजनाओं को लेकर उनका सहयोग मांगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास से जुड़े मुद्दों पर प्रधानमंत्री से मिले बहुमूल्य मार्गदर्शन और महाराष्ट्र को दिए गए मजबूत समर्थन के लिए वह उनके बहुत आभारी हैं।

भाषा

सुरभि मनीषा

मनीषा