बीड, आठ सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में 16 वर्षीय एक लड़की ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी बुआ ने कथित तौर पर उस पर शादी करने का दबाव बनाया और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि माता-पिता के अलग होने के बाद लड़की अपनी बुआ के साथ अहिल्यानगर शहर में रह रही थी। हालांकि, महिला की धमकी के बाद वह बीड़ में अपनी मौसी के घर चली गई और उसकी मदद से रविवार को आष्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह शादी करने के बजाय अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है और अपनी मौसी के साथ रहना चाहती है।
पुलिस ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर उसकी बुआ के खिलाफ संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा खारी मनीषा
मनीषा