भलस्वा डेयरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ads

भलस्वा डेयरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 5, 2023 / 03:06 PM IST,
    Updated On - February 5, 2023 / 03:06 PM IST

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पिछले साल भलस्वा डेयरी इलाके में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मुख्य आरोपी गौतम कुमार (23) को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

भलस्वा डेयरी का निवासी आरोपी पिछले साल अक्टूबर में हुई घटना के बाद से ही फरार था।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के दो अन्य साथी इस्तेकर उर्फ रॉकी और अजय को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था और चौथे आरोपी रिजवान की तलाश जारी है।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि भलस्वा डेयरी इलाके में हुई हत्या का एक आरोपी भलस्वा झील के पास आएगा, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, ‘पूछताछ के दौरान कुमार ने खुलासा किया कि उसका, इस्तेकार, अजय और रिजवान का अजरुद्दीन नामक एक व्यक्ति के साथ पैसों को लेकर विवाद था। भलस्वा निवासी सभी आरोपी पिछले साल 25-26 अक्टूबर की रात अजरुद्दीन के पास गए और उसे पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्होंने अजरुद्दीन के घर पर फोन करके परिजनों को 30,000 रुपये लाने को कहा था।’

उन्होंने बताया कि इस दौरान आरोपी अजरुद्दीन को पीटते रहे और बाद में उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गए, जिससे उसकी मौत हो गई।

भाषा साजन नेत्रपाल सुरेश

सुरेश