Mallikarjun Kharge on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘आतंकवादी!’.. फिर अपने ही बयान से पलट गए कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन, देने लगे सफाई.. आप भी सुनें

Ads

Mallikarjun Kharge called PM Modi a terrorist: मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया, बाद में सफाई दी, चुनावी माहौल में बयान बना चर्चा का विषय।

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 04:21 PM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 04:58 PM IST

Mallikarjun Kharge called PM Modi a terrorist || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • खड़गे ने पीएम मोदी को ‘आतंकवादी’ कहकर विवाद खड़ा किया।
  • बयान के बाद खड़गे ने तुरंत दी सफाई, कहा गलत समझा गया।
  • चुनावी माहौल में बयानबाजी से बढ़ी सियासी गर्मी।

चेन्नई: देश के अलग-अलग राज्यों में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के लिए सभी राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। पार्टी के बड़े और छोटे नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। जनता का विश्वास जीतने और चुनाव जीतने के लिए उनके सामने लोकलुभावन वादे भी पेश किए जा रहे हैं। (Mallikarjun Kharge called PM Modi a terrorist) बात करें बयानों की तो सियासतदान आरोप-प्रत्यारोप के बीच विवादित बयानबाजी से भी नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयान से जुड़ा है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने AIADMK पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी बता दिया। हालांकि कुछ ही मिनटों के बाद वे अपने बयान से पलट गए और अपने शब्दों की व्याख्या करने लगे। हालांकि मल्लिकार्जुन ने स्पष्ट तौर पर पीएम मोदी के लिए ‘टेररिस्ट’ शब्द का इस्तेमाल किया था। न्यूज एजेंसी ने दोनों ही वीडियो अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर साझा किए हैं।

क्या कहा मल्लिकार्जुन खड़गे ने?

चेन्नई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में खड़गे ने AIADMK और BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों ही पार्टियां बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करती हैं। खड़गे ने कहा कि AIADMK लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और पेरियार तथा आंबेडकर के सिद्धांतों के खिलाफ काम कर रही है। (Mallikarjun Kharge called PM Modi a terrorist) इसके साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए ‘आतंकवादी’ शब्द का इस्तेमाल कर दिया।

बयान के बाद देने लगे सफाई

हालांकि बाद में खड़गे सफाई देते नजर आए। उन्होंने कहा, “मैंने आतंकवादी नहीं कहा, मैंने कहा कि वे आतंकित कर रहे हैं।” कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने आगे कहा कि वे यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि मोदी लोगों को धमकाते हैं। उन्होंने कहा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहता था कि मोदी हमेशा धमकाते हैं। मैंने आपको क्रम बताया था IT, ED सभी संस्थाएं उनके हाथों में हैं। मैंने कभी यह नहीं कहा कि वे एक आतंकवादी हैं। वे लोगों को आतंकित कर रहे हैं।”

तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चेन्नई में यह भी कहा कि मोदी और शाह ने पहले भी चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिशें की हैं। उन्होंने कहा, “आप जानते हैं, 11 सालों में उन्होंने कई सरकारें गिराईं, विधायकों को खरीदा, राज्यसभा सांसदों को खरीदा। (Mallikarjun Kharge called PM Modi a terrorist) इन लोगों ने धनबल और मसल पावर का इस्तेमाल किया। इनके हाथ में जो संस्थाएं हैं, जैसे कि CBI, ED, IT इन सभी संस्थानों का वे गलत प्रयोग कर रहे हैं और राजनीतिक दलों के नेताओं पर छापे डलवा रहे हैं।”

माफी मांगे मल्लिकार्जुन खरगे: भाजपा

वही दूसरी तरफ भाजपा के तमिलनाडु चुनाव इंचार्ज पीयूष गोयल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा, “… प्रधानमंत्री मोदी हम सभी के द्वारा चुने गए हैं… विपक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादी कहकर आज 8 करोड़ तमिलनाडु के लोगों का अपमान किया है। (Mallikarjun Kharge called PM Modi a terrorist) मल्लिकार्जुन खरगे और एम.के. स्टालिन ने 140 करोड़ भारतीयों को बेइज्जत किया है… मैं इसकी निंदा करता हूं और उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।”

इन्हें भी पढ़ें:-

नकली मौनजारो इंजेक्शन मामला: फार्मा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एली लिली ने कार्रवाई का स्वागत किया

द्रमुक शासन के अंतर्गत तमिलनाडु में कानून व्यवस्था बिगड़ रही है: मुख्यमंत्री नायडू

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमले की धमकी देने वाले को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

चक्‍करपुर भूखंड मामले में उच्चतम न्यायालय का हरियाणा के अधिकारियों को नोटिस

सामने आने वाले हर अवसर में से हमेशा बेहतर विकल्प चुनने की कोशिश की: कृतिका कामरा

घुसपैठियों से मुक्त पश्चिम बंगाल में हर साल युवाओं को एक लाख नौकरियां मुहैया कराएगी भाजपा : शाह

1. खड़गे ने पीएम मोदी के बारे में क्या कहा था?

खड़गे ने बयान में मोदी को आतंकवादी कहा, बाद में इसे गलत व्याख्या बताया।

2. खड़गे ने अपने बयान पर क्या सफाई दी?

उन्होंने कहा कि उनका मतलब आतंकित करने से था, आतंकवादी कहना नहीं था।

3. यह विवाद किस दौरान सामने आया?

यह विवाद तमिलनाडु चुनाव प्रचार के दौरान चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आया।