Mallikarjun Kharge: ‘रक्षक ही भक्षक बन जाए जो आम आदमी की सुरक्षा कहां? राज्यसभा में खड़गे ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा-‘BJP के पास सहिष्णुता नहीं है’
Mallikarjun Kharge: ‘रक्षक ही भक्षक बन जाए जो आम आदमी की सुरक्षा कहां? राज्यसभा में खड़गे ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा-'BJP के पास सहिष्णुता नहीं है'
Mallikarjun Kharge | Photo Credit: IBC24
- मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में सरकार पर लगाया आरोप
- कहा कि भाजपा पोलराइजेशन की राजनीति कर रही है
- उत्तराखंड की घटना और मुस्लिम समुदाय पर दिए गए बयान का उदाहरण पेश किया
नई दिल्ली: Mallikarjun Kharge on Union Budget विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में राष्टपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘ समाजिक सद्भाव के लिहाज से देश बेहद खतरनाक दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान सदियों से डायवर्सिटी ऑफ थॉट एंड प्रैक्टिस रही है। यह कई धर्मों और संस्कृतियों की जन्मभूमि रहा है। जहां वे आपसी सद्भाव के साथ फले फूले हैं।
Mallikarjun Kharge उन्होंने कहा कि हाल में उत्तराखंड में आप नजदीक हैं। तो बीजेपी सरकार ने एक दीपक जिन्होंने अपना नाम मोहम्मद दीपक रख लिया था। मुकदमा दर्ज करा दिया। जो सद्भावना की रक्षा के लिए खड़ा हुआ था जब रक्षक की भक्षक बन जाएगा रक्षक की भक्षक बने तो आम आदमी रक्षा कहा आम आदमी को रक्षा कहां है एक आदमी झगड़ा सुलझाने के लिए उनको जब कुछ समाधान करने के लिए जाते हैं उसी को उसी को प्लीज बैठिए प्लीज आप धमकी देते हो मारते हो खत्म करते हो ये इसका नाम इसीलिए मैं कहता हूं संहिष्टता आपके पास नहीं है आप सिर्फ पोलराइजेशन की पॉलिटिक्स करते हो। वोटों के लिए लड़ते हो और बड़े-बड़े भाषण करते हो सिर्फ पोलराइजेशन के लिए देश के लिए नहीं।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के एक मुख्यमंत्री मैं उनका नाम नहीं लेना चाहता हूं इस जुबान से क्योंकि इतना ऐसा तो इंसान मैं नहीं देखा एक मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाकर दिए गए बयान पूरे लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है और ये मुख्यमंत्री ये मुख्यमंत्री हमेशा पोलराइजेशन की बात करता है।
हाल ही उत्तराखंड में BJP सरकार ने ‘मोहम्मद दीपक’ पर मुकदमा दर्ज किया। जो सद्भावना की रक्षा के लिए खड़ा हुआ था। अगर रक्षक ही भक्षक बन जाएगा, तो आम आदमी रक्षा के लिए कहां जाएगा?
जो शख्स झगड़ा सुलझाने के लिए जाता है, BJP के लोग उसी को धमकाते और मारते हैं।
इसीलिए मैं कहता हूँ-… pic.twitter.com/dbrnVsmpbS
— Mallikarjun Kharge (@kharge) February 4, 2026
इन्हें भी पढ़े:-
- Balaghat Muslim Boycott: ‘छिना रोजगार.. लेन-देन भी हुआ बंद’.. यहां के 10 मुस्लिम परिवारों का सामाजिक बहिष्कार, इस बड़े सम्मेलन के बाद गांव में कराई गई मुनादी
- Gariyaband Wife Murder Case: होमगार्ड बीवी की हत्या करने वाले पति पर आया अदालत का बड़ा फैसला.. स्पेशल जज ने सुनाई सजा, जानें कब और कैसे की थी हत्या
- RDB Infrastructure Share: लॉन्ग टर्म निवेशकों की लॉटरी! 5 साल में 4000% उछाल, इस खबर ने शेयर को आसमान पर पहुंचाया

Facebook


