ममता ने कोलकाता के भवानीपुर में पदयात्रा कर लोगों से बातचीत की

Ads

ममता ने कोलकाता के भवानीपुर में पदयात्रा कर लोगों से बातचीत की

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 06:29 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 06:29 PM IST

कोलकाता, 26 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को दक्षिण कोलकाता स्थित अपने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में हजारों पार्टी समर्थकों के साथ पदयात्रा का नेतृत्व किया। राज्य में दूसरे चरण के चुनाव के लिये प्रचार अब अपने अंतिम दौर में है।

‘जोतोई कोरो हमला आबार जीतबे बांग्ला’ (चाहे आप कितना भी हमला करें, बंगाल की जीत होगी) गीत की धुन के बीच, बनर्जी ने लैंसडाउन क्रॉसिंग से कालीघाट फायर सर्विसेज स्टेशन तक एक किलोमीटर के क्षेत्र में लोगों से संवाद भी किया।

‘दीदी दीदी’ के नारों के बीच रंगारंग रोड शो के दौरान उन्होंने लोगों से हाथ मिलाया, उनसे मालाएं स्वीकार कीं और सुरक्षाकर्मियों को उन लोगों को हटाने से रोका, जो उनका पैर छूने के लिये आगे आए थे। इस रोड शो में पुरुलिया का पारंपरिक ढोल और ‘छऊ नृत्य’ प्रस्तुत किया गया।

बनर्जी के साथ उनकी पार्टी और मंत्री पद के सहयोगी फिरहाद हकीम और दक्षिण कोलकाता में पार्टी के कई नेता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री एक बार फिर भवानीपुर से चुनाव लड़ रही हैं और उनका मुकाबला भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से है।

दूसरे चरण के चुनाव के लिये 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। मतगणना चार मई को होगी।

भाषा प्रशांत दिलीप

दिलीप