कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने भी अपने मतदाताओं को खुश करने का दांव खेलना शुरू कर दिया है। जिसके तहत राज्य में करीब 25 हजार दुर्गा पूजा कमेटियों की पहली बार आर्थिक मदद की सौगात देने की घोषणा की गई है। ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल में आयोजित एक कार्यक्रम में ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार ने दुर्गा पूजा कमेटियों को सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के लिए दस-दस हजार रुपये की मदद देने का निर्णय लिया है।
There are 3000 Durga Puja committees in Kolkata and 25000 across the state. State government will provide Rs 10,000 each to the Puja Committees under community development programme. A total amount of Rs 28 Crore is required for this: West Bengal CM Mamata Banerjee in Kolkata pic.twitter.com/ujDWV7Lpao
— ANI (@ANI) September 10, 2018
ये भी पढ़ें –शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान से डेढ लाख की शराब गायब
राजधानी कोलकाता में जहां तीन हजार वहीं पूरे राज्य में तकरीबन 25 हजार दुर्गा पूजा कमेटियां हैं. इस प्रकार दस-दस हजार रुपये की दर से करीब 28 करोड़ की मदद दुर्गा पूजा समितियों को दी जाएगी. इतना ही नहीं ममता सरकार ने अन्य रियायतें भी देने की घोषणा की है. मसलन, इस बार से पूजा कमेटियों से फायर लाइसेंस शुल्क भी नहीं वसूला जाएगा और बिजली के बिल में छूट भी मिलेगी. सूत्र बता रहे हैं कि कमेटियों को कोलकाता नगर निगम की ओर से मदद मुहैया कराई जा रही है।
ये भी पढ़ें –यूपीएससी की वेबसाइट हैक, हैकर ने लगाई डोरेमोन की तस्वीर और ये लिखा
ज्ञात हो कि पिछले वर्ष मुहर्रम और दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन का वक्त एक साथ पड़ा था. इस दौरान दुर्गा पूजा मूर्तियों के विसर्जन को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार ने तरह-तरह की बंदिशें लगाईं थीं. जिससे मामला कोलकाता हाई कोर्ट पहुंच गया था. बीजेपी ने इस दौरान हिंदुओं का अपमान करने और एक वर्ग के तुष्टीकरण का आरोप लगाया था. उस वक्त बहुसंख्यकों में इसको लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी की बात सामने आई थी. माना जा रहा है कि पिछले साल के हालात को देखते हुए इस बार ममता बनर्जी सरकार ने हिंदुओं को लुभाने के लिए दुर्गा पूजा कमेटियों को मदद की तैयारी की है।
वेब डेस्क IBC24