Mamata Banerjee Press Conference: ‘मैं इस्तीफा नहीं दूंगी…’ चुनाव हारने के बाद भी ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इंकार, मीडिया के सामने किया ऐलान
Mamata Banerjee Press Conference: विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
Mamata Banerjee Press Conference/Image Credit: X Handle
- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद मीडिया से रूबरू हुई ममता बनर्जी।
- ममता बनर्जी ने पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
- ममता बनर्जी ने अपने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है।
Mamata Banerjee Press Conference: कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा कि, हम चुनाव हारे नहीं है, हमें चुनाव हराया गया है। भाजपा ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर जीत हासिल की है।
चुनाव आयोग से थी लड़ाई
ममता बनर्जी ने आगे कहा कि, इस चुनाव में हमारी लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी से नहीं बल्कि चुनाव आयोग से भी थी। उन्होंने कहा कि, मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह का चुनाव नहीं देखा। मैंने 2004 से इस तरह का अत्याचार नहीं देखा। चुनाव आयोग मुख्य विलेन है। एसआईआर से 90 लाख वोट हटाए गए। बीजेपी ने 100 सीटों की लूट की है। (Mamata Banerjee Press Conference) प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हमें मिलकर हराया है। बीजेपी ने हर तरह का हथकंड़ा अपनाकर हमें हराया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यकर्ताओं से मारपीट की।
हम चुनाव नहीं हारे तो इस्तीफा कैसा: ममता
Mamata Banerjee Press Conference: प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पत्रकारों ने जब ममता से इस्तीफे को लेकर सवाल किया तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, मेरा इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं। हम चुनाव हारे नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह राजभवन जाएंगी। इस पर ममता ने कहा कि, मैं लोकभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी। पार्टी सदस्यों के साथ आगे की स्ट्रैटेजी पर चर्चा की जाएगी। (Mamata Banerjee Press Conference) मैं अब बीजेपी के अत्याचारों को और बर्दाश्त नहीं करूंगी। मैं सड़कों पर लौटूंगी।
#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं, मैं राजभवन नहीं जाऊँगी… सवाल ही नहीं उठता। नहीं। अब, मैं यह भी कहना चाहती हूँ कि हम चुनाव नहीं हारे। यह हमें हराने की उनकी कोशिश है। आधिकारिक तौर पर, चुनाव आयोग के ज़रिए,… pic.twitter.com/9JcZW8o9oP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2026
अब मैं आजाद पंछी : ममता बनर्जी
Mamata Banerjee Press Conference: ममता ने कहा कि अब मैं आजाद पंछी की तरह हूं। मुझे कुछ काम करने हैं, लेकिन हम लड़ना नहीं छोड़ेंगे। (Mamata Banerjee Press Conference) उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमारे लोगों को टॉर्चर करना शुरू कर दिया है। उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के परिवारों पर भी हमले किए। बीजेपी ने उनसे कहा कि हम तुम्हारा रेप करेंगे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- First AI Smartphone: OpenAI ला रही है अपना पहला AI स्मार्टफोन, फीचर्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
- CM Himanta Biswa Sarma Statement: ‘बंगाल की जीत देश की जीत, असम की जनता को भी धन्यवाद’, चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जताया लोगों का आभार
- Who is New CM of West Bengal: भाजपा ने ढूंढ निकाला ममता बनर्जी का काट, सीएम के लिए फिल्मी दुनिया से नाता रखने वाली धाकड़ लेडी का नाम आया सामने, अमित शाह के आब्जर्वर बनते ही चर्चा तेज

Facebook


