पंजाब के अमृतसर में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

पंजाब के अमृतसर में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

पंजाब के अमृतसर में मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: July 24, 2023 / 12:19 am IST
Published Date: July 24, 2023 12:19 am IST

अमृतसर (पंजाब), 23 जुलाई (भाषा) पंजाब पुलिस ने रविवार को मादक पदार्थों की तस्करी में कथित संलिप्तता को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का दावा किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान तेजबीर सिंह के रूप में हुई, जिसे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से पकड़ा गया। उसने बताया कि तेजबीर को एक अन्य आरोपी गुरजीत सिंह के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि गुरजीत को पहले ही पकड़ा जा चुका है और उसके पास से 110 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान गुरजीत ने पुलिस को बताया कि वह तेजबीर के लिए काम करता है।

भाषा रंजन रंजन देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में