दिल्ली में लोगों को ठगने का आरोपी हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार

दिल्ली में लोगों को ठगने का आरोपी हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार

दिल्ली में लोगों को ठगने का आरोपी हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार
Modified Date: January 22, 2023 / 04:13 pm IST
Published Date: January 22, 2023 4:13 pm IST

नयी दिल्ली, 22 जनवरी (भाषा) दवा उत्पाद बेचने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप में हिमाचल प्रदेश से 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि आरोपी की पहचान हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू निवासी हिमांशु गौतम के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि ठगी के शिकार एक पीड़ित ने अपनी शिकायत में कहा कि उसे एक ”फार्मा कंपनी” से एक संदेश और फोन आया था जिसमें अस्पतालों को दवा की आपूर्ति करने का दावा किया गया था।

शिकायत के अनुसार, इसके बाद आरोपी हिमांशु ने शिकायतकर्ता को उत्पादों का ऑर्डर देने के लिए राजी किया। इसके एवज में शिकायतकर्ता ने उसे 94,000 रुपये का भुगतान किया। हालांकि पैसे दिए जाने के बाद उत्पादों की खेप शिकायतकर्ता के पास नहीं पहुंची।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि जांच के दौरान, पुलिस ने उस नंबर के सभी विवरणों का विश्लेषण किया, जिसके जरिए आरोपी ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया था और उसके ठिकाने का पता लगाया जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।

भाषा

साजन नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में