दिल्ली के कंझावला में चोरी के प्रयास के बाद भीड़ ने युवक को पीटकर मार डाला, आठ हिरासत में

Ads

दिल्ली के कंझावला में चोरी के प्रयास के बाद भीड़ ने युवक को पीटकर मार डाला, आठ हिरासत में

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 01:14 AM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 01:14 AM IST

नयी दिल्ली, 27 मई (भाषा) बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में मंगलवार सुबह एक घर में चोरी का प्रयास करते समय पकड़े जाने के बाद 25-वर्षीय एक युवक की भीड़ ने कथित तौर पर पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना के सिलसिले में दो नाबालिगों समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मौके से मिले वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि पीसीआर को मारपीट के संबंध में सूचना मिली थी। जब पुलिस दल मौके पर पहुंचा, तो घायल युवक गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़ा हुआ था। वहां लाठी-डंडे लिये दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद थे।

पुलिस ने बताया कि युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश