पंजाब के संगरूर में शादी समारोह में खाना खाने के बाद 70 से अधिक लोग बीमार

Ads

पंजाब के संगरूर में शादी समारोह में खाना खाने के बाद 70 से अधिक लोग बीमार

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 12:55 AM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 06:34 AM IST

(तस्वीर के साथ)

संगरूर, 27 मई (भाषा) पंजाब में संगरूर के मूनक में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद महिलाओं और बच्चों समेत 70 से अधिक लोग बीमार हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बीमार लोगों को एक सरकारी अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बुधवार को मूनक के सिविल अस्पताल का दौरा किया और शादी समारोह में खाना खाने के बाद बीमार पड़े लोगों को दिए जा रहे इलाज की समीक्षा की।

मंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी प्रभावित लोगों के लिए निर्बाध चिकित्सा सुविधाएं और त्वरित इलाज सुनिश्चित करें।

गोयल ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति की तब तक चौबीसों घंटे निगरानी रखें, जब तक कि हर मरीज पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता।

इन निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम इलाज की व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं की देखरेख के लिए अस्पतालों में पहुंचीं।

गोयल ने बताया कि शादी समारोह में खाना खाने के बाद 72 लोगों को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

भाषा सुमित सुरेश

सुरेश