दिल्ली में निर्माण विहार में मेट्रो के आगे कूदा शख्स, इलाज के दौरान मौत

दिल्ली में निर्माण विहार में मेट्रो के आगे कूदा शख्स, इलाज के दौरान मौत

दिल्ली में निर्माण विहार में मेट्रो के आगे कूदा शख्स, इलाज के दौरान मौत
Modified Date: February 11, 2023 / 01:02 am IST
Published Date: February 11, 2023 1:02 am IST

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन पर 56 वर्षीय सेल्समैन ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

घटना की सूचना स्टेशन नियंत्रक ने पुलिस को दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस मेट्रो की ब्लू लाइन पर स्थित निर्माण विहार स्टेशन पहुंची, तो उन्हें पता चला कि स्वास्थ्य विहार निवासी पीड़ित अतुल अग्रवाल को हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया है।

अग्रवाल को बाद में इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारी ने कहा कि इलाज के दौरान अग्रवाल ने दोपहर करीब एक बजे दम तोड़ दिया।

पुलिस ने कहा कि इस संबंध में दंड प्रक्रिया संहिता की धरा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

भाषा सुरभि रंजन

रंजन


लेखक के बारे में